आदिवासी छात्रावास से 3 छात्र लापता, महकमे में मचा हड़कंप, खोजबीन जारी


मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में संचालित एकलव्य आदिवासी छात्रावास से तीन छात्र लापता हो गए हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। लापता छात्रों की खोजबीन की जा रही है। समाचार के लिखे जाने तक लापता छात्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। परिजनों ने गोरखपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

आदिवासी एकलव्य छात्रावास

दरअसल रामपुर में आदिवासी एकलव्य छात्रावास संचालित है। यहां रहकर पढ़ाई कर 3 छात्र लापता हो गया है। लापता छात्र बालाघाट, सिवनी और अन्य जिले के रहने वाले है।

पुलिस तलाश में जुटी

बताया जाता है कि कल यानी मंगलवार को खाना खाना खाने के बाद से तीनों छात्र लापता है। छात्रों के गायब होने से छात्रावास में हड़कंप मच गया। मामले में छात्रावास प्रबंधन संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की है।

संवाददाता :- आशीष सोनी