यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पर रेप का आरोप: युवती से कई बार बनाया शारीरिक संबंध


 मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पर रेप का सनसनीखेज आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

दरअसल, एक युवती ने लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उनसे यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ऋषभ मिश्रा पर रेप का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि साल 2020 में पीड़िता की पहचान ऋषभ मिश्रा से हुई थी। युवकी ने ऋषभ पर शादी का झांसा देकर कई बार रेप करने और गोवा ले जाकर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ऋषभ मिश्रा को मंगलवार की रात में दबोच लिया। आरोपी कांग्रेस नेता द्वारका मिश्रा का बेटा बताया जा रहा है।

आरोपी की दूसरी जगह तय हुई थी शादी

इस पूरे मामले में एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि लार्डगंज थाने में एक युवती ने शिकायत की थी, जिसमें उसने बताया कि वर्ष 2020 में ऋषभ मिश्रा नाम के युवक से सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध आगे बढ़ा। इसके बाद ऋषभ ने शादी का वादा कर होटल और गोवा ले जाकर गलत काम किया था। दिसंबर में ऋषभ की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई और वह पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

ASP बोले- आरोपी के राजनीति से जुड़े होने की जानकारी नहीं

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर लार्डगंज थाने में ऋषभ के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है। मंगलवार की रात में उसे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही हिरासत में लेकर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा जा रहा है। वहीं एएसपी सूर्यकांत ने ऋषभ मिश्रा के राजनीति से जुड़े वाले सवाल पर कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं

संवाददाता :- आशीष सोनी