रेल से कटकर छात्र की मौत, बरगवां की घटना, आत्महत्या की आशंका


बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिहारी निवासी मार्कण्डेय बैस के पुत्र शनि (16 वर्ष) जो कक्षा 10वीं का छात्र था। उसकी रेल से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना बरगवां रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर मोक्खा के पास हुई, जहां सुबह करीब 3 बजे निकली ट्रेन से कटने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार बच्चा घटनास्थल तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संवाददाता :- आशीष सोनी