इश्क की खौफनाक सजा लड़की के परिवार वालों ने रस्सी से बांधकर नग्न कर शहर में घुमाया

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक नाबालिग को इश्क करना इतना भारी पड़ा कि दरिंदगी की इंतहा पार कर दी गई। लड़की के परिजनों ने पहले पकड़कर बेरहमी से उसकी पिटाई की। फिर नग्न कर सड़कों पर घुमाया। घटना शुक्रवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

3 महीने पहले लड़की को लेकर भाग गया था युवक

नाबालिग की उम्र 16 साल बताई जा रही है। 3 महीने पहले वह एक लड़की को लेकर घर से भाग गया था। जिससे युवती के परिजन आक्रोश में थे। युवक अपनी बीमार मां के इलाज के लिए पैसे लेने आया था। बस तभी उसे पकड़ लिया गया।

रस्सी से बांधकर 1.5 किलोमीटर तक घुमाया

आरोपियों ने पहले लड़के को बेरहमी से पीटा, फिर मुंह पर कालिख पोतकर कपड़े फाड़कर रस्सी से बांधा और करीब 1.5 किलोमीटर तक शहर में निर्वस्त्र घुमाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है और पंवासा थाने में FIR दर्ज की गई है।

संवाददाता :- आशीष सोनी