कटनी के वकील पर ठगी का आरोप, किसान ने दी आत्मदाह की चेतावनी
कटनी के किसान कमलेश कुशवाहा ने जिला कलेक्टर को आवेदन दिया है, जिसमें अधिवक्ता कैलाश चंद्र कुशवाहा पर कूटरचना और ठगी का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि कमलेश ने अपनी मां और मौसी की वसीयत करवाने के लिए वकील को 20,000 रुपये दिए थे, लेकिन वकील ने वसीयत अपने नाम पर करवा ली और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।
कमलेश ने आवेदन में लिखा है कि वकील ने उसके साथ धोखाधड़ी की और जमीन को अपने भाई कमल कुशवाहा के नाम वसीयत करवा दी। उसने जिला कलेक्टर से न्याय की मांग की है और 7 दिन में कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
क्या प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा? क्या वकील के खिलाफ जांच होगी?
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments