बकायादारों के विरुद्ध बिल वसूली की बड़ी कार्यवाही, पहले ही दिन 1 ट्रैक्टर एवं 2 मोटर साइकिल जब्त


 विद्युत विभाग पलेरा द्वारा बकायादारों के विरुद्ध बिल वसूली को लेकर मार्च के पहले मुहिम छेड़ दिया गया है। आज पलेरा वितरण केन्द्र के ग्राम बेला, करौला एवं आलमपुरा के अलग अलग बकायादारों की DRA अंतर्गत मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 147, 148 एवं 149 के तहत चल संपत्तियों (1 नग ट्रैक्टर, 2 नग मोटर साइकिल) की जब्ती कर कुर्की की कार्यवाही की गई। विद्युत वितरण केंद्र पलेरा  क्षेत्र में लंबे समय से विजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग द्वारा निरंतर कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 11/02/2026 को लगातार कई बकायादारों पर कुर्की की  कार्रवाई में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ने अपनी टीम के साथ लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायदारों के यहाँ कुर्की की कार्यवाही की गई। सहायक अभियंता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा जी ने बताया कि बकायादार बेटीबाई कुशवाहा निवासी आलमपुरा बकाया राशि 11341, मोहन तनय रामलाल कुशवाहा ग्राम करोला बकाया 11635 रूपये  एवं दीने कुशवाहा निवासी बेला की बकाया राशि 111021 रुपए पर ट्रैक्टर जब्त किया ! फरवरी के माह में राजस्व वसूली हेतु लंबे समय से बिजली विल जमा नहीं कर रहे बकायदारों के यहाँ पूरे माह कुर्कीं की कार्यवाही की जाएंगी। बिजली बिल बकायेदारों के बैंक खाते को सीजकर एवं अन्य कार्यवाही भी की जाएगी उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यवाही से बचने हेतु विजली उपभोक्ता अपना विजली विल जमा करवा दें।

उक्त कार्यवाही में लाइनमैन रतिराम अहिरवार, जनक सिंह कुशवाहा, आउटसोर्स कर्मचारी भागीरथ अहिरवार, दयाराम विश्वकर्मा, गौस मुहम्मद, अरविंद सूत्रकार, कमलेश सोनी, गौरव सेन, बहादुर पाल, आकाश पाल, लक्ष्मी चौरसिया, दिनेश अहिरवार, अवधेश अहिरवार,अंकुर खरे, विक्रम सिंह, धनीराम कुशवाहा, अनिल सूत्रकार की अहम भूमिका रही।

संवाददाता :- मोहम्मद ख्वाजा