नर्स दीपशिखा चढ़ार हत्याकांड: फरार आरोपी सुशील चढ़ार पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस के लिए अब भी चुनौती
नर्स दीपशिखा चढ़ार की दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी सुशील चढ़ार को पकड़ने में नाकाम रही है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी पर दबाव बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
सूत्रों के अनुसार आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा है, जबकि पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। इस जघन्य हत्याकांड ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि महिला सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा की है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को सुशील चढ़ार के संबंध में कोई भी ठोस जानकारी मिलती है या उसकी मौजूदगी कहीं दिखाई देती है, तो तुरंत दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
अब सवाल यह है कि क्या इनाम की घोषणा आरोपी तक पहुंचने का रास्ता बनेगी, या फिर यह हत्याकांड सिस्टम की सुस्ती का एक और उदाहरण बनकर रह जाएगा.
संवाददाता :- सदाशिव साहिल तिवारी

0 Comments