राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में 1 मई से शुरू होगी जनगणना


जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। आज भोपाल में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। 1 मई से प्रदेश में डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू होगा। आज सुबह 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कांफ्रेंस शुरू हुई । इसमें प्रदेश के सभी 55 कलेक्टर, 12 संभागायुक्त और 16 नगर निगम आयुक्त शामिल होंगे। 

रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी हिस्सा लेंगे और अधिकारियों को निर्देश देंगे। जनगणना 2027 पूरी तरह डिजिटल होगी और दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण – मकान सूची करण और मकान गणना – 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगा। दूसरे चरण में फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना होगी।

संवाददाता :- खुशी ढ़िमोले