दमोह में मॉडल रोड निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी राहत: 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी सड़क; 5 साल से लंबित प्रोजेक्ट को स्वीकृति...
दमोह शहर में कीर्ति स्तंभ से जबलपुर नाका कलेक्ट्रेट तक मॉडल रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क के बनने से वाहन चालकों को जाम और सड़क हादसों से राहत मिलेगी। यह मॉडल रोड प्रोजेक्ट पिछले पांच वर्षों से लंबित था और इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। दमोह विधायक जयंत मलैया के प्रयासों के बाद अब यह सड़क निर्माण शुरू हो सका है।कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि इस पूरे निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को एक अच्छी सड़क की सुविधा मिलेगी।
यह प्रोजेक्ट 2021 में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। इस मार्ग पर एसपी कार्यालय, एसपी निवास और कलेक्ट्रेट स्थित हैं, जिसके कारण प्रतिदिन पूरे जिले से सैकड़ों लोग यहां पहुंचते हैं। सड़क संकरी होने के कारण लोगों को आए दिन जाम और सड़क हादसों का सामना करना पड़ता था। करीब आधा किलोमीटर का निर्माण कार्य एक करोड़ 40 लख रुपए की राशि से होना प्रस्तावित है।बेलाताल से कलेक्ट्रेट तक सड़क की चौंडाई अधिक रहेगी जिससे दोनों ओर के वाहन आसानी से क्रासिंग कर सकें। वर्तमान में यहां मुरम डालकर समतलीकरण किया जा रहा है।
कलेक्टर ने बताया कि समय सीमा में इस निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सड़क पर डिवाइडर, सेंटर लाइटिंग एवं एक ओर पाथवे की सुविधा रहेगी।
- नोफ़िकर न्यूज़ दमोह


0 Comments