सुनार नदी हादसा: 18 घंटे बाद मिला महिला का शव, पति पर लगे गंभीर आरोप...


 दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर स्थित नरसिंहगढ़ के पास सुनार नदी में गिरी कार के मामले में लापता महिला का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया

मंगलवार को हुए हादसे में कार सवार सुनील अहिरवार को पहले ही रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया था देर रात तक अंधेरे में चला रेस्क्यू, रात 11 बजे सफलता

एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम ने गहरी नदी और अंधेरे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया (एसडीआरएफ) की टीम प्रभारी प्राची दुबे के अनुसार काफी मशक्कत के बाद रात 11 बजे सफलता मिली अभियान में नदी से कार बाहर निकाली गई बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया और सुबह करीब 10 बजे सपना अहिरवार का शव नदी से बाहर निकाला

घटना के बाद मृतका के पिता लुट्टन अहिरवार ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि बेटी को पुत्र न होने को लेकर प्रताड़ित किया जाता था और यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल का कहना कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी..

संवाददाता :- राजकुमारी ठाकुर