सांदीपनी विद्यालय के छात्र रितिक चौधरी की उपलब्धि, कुड़ीला और पलेरा का नाम किया रोशन....



 
पलेरा तहसील के ग्राम कुड़ीला निवासी और सांदीपनी विद्यालय के छात्र रितिक चौधरी ने विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया है। 17 फरवरी को "मेरा युवा भारत" योजना के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में रितिक की इस उपलब्धि ने समूचे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस सफलता पर खेल प्रभारी हसरुद्दीन खान ने रितिक को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। रितिक की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य महेश कुमार रावत, खेल शिक्षक शैलेंद्र सिंह राय और मॉडल विद्यालय, प्राचार्य कौशल किशोर राजपूत, योग प्रभारी राम सिंह राजपूत अन्य गणमान्य नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। रितिक ने अपनी जीत का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया है।

संवाददाता :- मुहम्मद ख्वाजा