कक्षा 3, 4, 6 और 7 की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी, 9 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम
परीक्षा का समय और निर्देश
सभी परीक्षाएं दोपहर 10:00 बजे से 12:30 बजे तक (कुल 2:30 घंटे) के सत्र में संचालित होंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षा अवधि के दौरान कोई स्थानीय या अन्य अवकाश घोषित होता है, तो भी परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही संपन्न होंगी।
कक्षा 3 और 4 की विस्तृत समय-सारणी (परिशिष्ट-1)
तिथि दिन विषय
09.03.2026 सोमवार प्रथम भाषा (हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी)
10.03.2026 मंगलवार गणित (अथवा संगीत - दृष्टिबाधितों हेतु)
14.03.2026 शनिवार द्वितीय भाषा (अंग्रेजी/हिन्दी)
16.03.2026 सोमवार पर्यावरण अध्ययन
17.03.2026 मंगलवार अतिरिक्त भाषा (हिन्दी/उर्दू) - ऐच्छिक
महत्वपूर्ण दिशा - निर्देश:
दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुविधा: 'दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016' के तहत निःशक्त विद्यार्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा प्रदान की जाएगी।
भाषा का चयन: यदि विद्यार्थी ने प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी/उर्दू/मराठी को चुना है, तो उनके लिए द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन अनिवार्य होगा। इसी प्रकार, प्रथम भाषा अंग्रेजी होने पर द्वितीय भाषा हिन्दी होगी।
अतिरिक्त भाषा: 17 मार्च को होने वाली अतिरिक्त भाषा की परीक्षा वैकल्पिक (Optional) रखी गई है।
राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स, जिला शिक्षा अधिकारियों और अन्य संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित विद्यालयों से संपर्क कर परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करें।
संवाददाता :- अंशुल सोनी

0 Comments