5000 रुपये के फरारी इनामी एवं हत्या के फरार आरोपी को  पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


पलेरा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मण्डलोई द्वारा जिला टीकमगढ में फरारी इनामी बदमाशों, फरार आरोपीयो की धरपकड हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान, कांबिंग गस्त के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना पलेरा के अप.क्र.338/2025 धारा 103 (1), 109(1), 296, 115(2), 351(3),3(5) वीएनएस मे पुलिस अधीक्षक द्वारा उदघोषित 5000 रु. के इनामी व फरार आरोपी विक्रम यादव पिता रामकिशन यादव निवासी ग्राम जवाहरपुरा थाना पलेरा जिला टीकमगढ म.प्र.को थाना पलेरा पुलिस द्वारा झांसी उत्तर प्रदेश से किया गया गिरफ्तार। आरोपी से घटना मे प्रयुक्त आलाजर्व एवं ट्रेक्टर बरामद कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया जो माननीय न्यायालय जतारा व्दारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

उक्त कार्यवाही मे निरी. मनोज सोनी थाना प्रभारी पलेरा, उनि मयंक नगायच (साईवर सैल टीकमगढ), उपनिरी. संतोष सिंह गौंङ, प्रआर मनमोहन रैदास, प्रआर बालकिशन श्रीवास, प्रआर रहमान (साइबर सैल), आर ललित कुशवाहा, आर बृजेन्द्र कुमार, आर लक्ष्मन पटेल, आर कुल्दीप चतुर्वेदी की सराहनीय भूमिका रही।

संवाददाता :- मुहम्मद ख्वाजा