पन्ना: बाल विवाह मुक्त रथ कार्यक्रम का हुआ समापन, जिले को बाल विवाह मुक्त बनाना ही संकल्प...
जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से संकल्प समाजसेवी संस्था द्वारा बाल विवाह मुक्त रथ निकाला जा रहा है। जिसका आज समापन किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के १०० दिवसीय विशेष अभियान के तहत संकल्प समाजसेवी संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस की परेड में बाल विवाह मुक्त प्रचार रथ निकाला गया। रथ को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर द्वारा रवाना किया गया। बाल विवाह मुक्त प्रचार रथ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा को जड़ से मिटाने के लिए एक बडे अभियान के रूप में अजयगड ब्लाक के पंचायतों व ग्राम में जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करता रहा है। बाल विवाह न केवल एक कानूनी अपराध है बल्कि यह हमारे बच्चों के भविष्य और उनके स्वास्थ के साथ खिलवाड़ है। इसी उददेश्य को लेकर गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को जागरूक किया गया इसके साथ ही इस यात्रा का समापन शासकीय उ.मा. विद्यालय हरदी में किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान बच्चे व स्कूल के शिक्षक एवं सस्था से राजेन्द्र विश्वककर्मा, मनोज सिंह, चंदन द्विवेदी उपस्थित रहे।
- नोफ़िकर न्यूज़ दमोह

0 Comments