7 आरोपियों के कब्जे से देशी-विदेशी महुआ शराब जप्त, आबकारी विभाग की कार्रवाई
सिंगरौली आबकारी पुलिस की टीम ने बैढ़न वृत्त के हिर्रवाह में अलग-अलग स्थानों में दबिश देते हुए, देशी-विदेशी शराब एवं महुआ शराब जप्त कर आरोपी के आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हालांकि इनकी कार्रवाई महज खानापूर्ति बताई जा रही है।
आबकारी टीम के अनुसार दबिश के दौरान हिर्रवाह गाँव में 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। आरोपी सरोज साकेत पति गोपाल साकेत, संजय साकेत पिता ददनु साकेत, सीता देवी पति रामलखन, देवीशरण पिता विजेश्वर शाह, कुबेर शाह पिता संतु शाह, ममता पति अनिल शाह, उर्मिला देवी पति राज कुमार शाह के यहां विधिवत तलाशी कार्यवाही के दौरान कुल 24 केन बीयर, 5 पाव रॉयल स्टैग व्हिस्की, 2 पाव ऑफिसर चॉइस व्हिस्की, 1 पाव ओल्ड मोंक रम, 26 पाव देसी मदिरा तथा 4 लीटर महुए से बनी हाथ भट्टी शराब एवं 10 किलोग्राम शराब बनाने योग्य महुआ लाहन बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया ।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments