छतरपुर: बारिश की बूंदों ने निकाले मिट्टी में दबे सोने के सिक्के! अब लोग टॉर्च लिए कर रहे हैं खुदाई...
बारिश से उजागर हुआ कथित खजाना:
बताया जा रहा है कि राजगढ़ गांव में पैलेस के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बारिश की बूंदें पड़ते ही मिट्टी में दबे सिक्के चमकने लगे. इन सिक्कों को देखकर सबसे पहले स्थानीय मजदूर और ग्रामीण चौंक गए. कुछ ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और लोगों में खजाना मिलने की चर्चा तेज हो गई.
रातों-रात शुरु हुई खुदाई, गांव में उमड़ा जन सैलाब:
जैसे ही खजाने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई वैसे ही सैकड़ों ग्रामीण रातों-रात मौके पर पहुंच गए. क्या बच्चे क्या बूढ़े और क्या महिलाए, सभी लोगों ने मिट्टी खोदना और छानना शुरू कर दिया, ताकि उन्हें भी सोने के सिक्के मिल सकें. देखते ही देखते खुदाई स्थल पर भीड़ जमा हो गई और यह पूरा घटनाक्रम किसी मेले जैसा नजर आने लगा. इसी बीच किसी ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया. ग्रामीणों का दावा है कि मिले सिक्के करीब 500 साल पुराने और सोने के हैं, जिनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की. फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.
- नोफ़िकर न्यूज़ दमोह

0 Comments