जबलपुर से सागर पहुंचकर मौसेरे भाई ने की नर्स की हत्या, एक तरफ प्यार में ली जान


एमपी के सागर स्थित शाहगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र में नर्स दीपशिखा की गोली मारकर हत्या करने वाला कोई और नहीं उसका पनागर निवासी मौसेरा भाई सुशील आठ्या है. जिसने जबलपुर से सागर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया है. सुशील एक तरफा प्यार में पागल था और वह दीपशिखा से शादी करना चाहता था. सागर पुलिस ने पहचान होने के बाद जबलपुर पहुंचकर सुशील की तलाश शुरु कर दी है. उसे पकडऩे के लिए पनागर सहित आसपास क्षेत्र में दबिश दी जा रही है.

पुलिस के अनुसार जबलपुर के पाटन क्षेत्र में रहने वाली दीपशिखा उम्र 26 वर्ष करीब दो साल से सागर के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नर्स के पद पर पदस्थ रही. वह अस्पताल से करीब 200 मीटर दूर कमरा लेकर किराए से रहती थी. दीपशिखा का मौसेरा भाई सुशील आठ्या लम्बे समय से नर्स से एक तरफा प्यार करता रहा. यहां तक कि वह दीपशिखा से शादी करना चाहता था. उसने दीपशिखा से इस संबंध में चर्चा की तो उसने साफ इंकार कर दिया था. जिसे लेकर दोनों के बीच अनबन भी हुई. इसके बाद ही सुशील ने दीपशिखा की हत्या करने की ठान ली. सुशील बीते दिन शाहगढ़ पहुंच गया, जिसने दिनभर रैकी. दीपशिखा की ड्यूटी रात 8 बजे ड्यूटी का समय होने पर पैदल रूम से अस्पताल जाने निकली. जैसे ही वह अस्पताल के गेट के पास पहुंची तो आरोपी ने हाथ पकड़ लिया.

उसने छुड़ाया तो धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया. इसके बाद आरोपी ने जेब से कट्टा निकाला और तीन फायर किए. एक फायर मिस हो गया. दो गोली नर्स की पीठ पर लगी, जो दिल के ठीक पीछे तक पहुंच गई. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. गोली चलने की आवाज सुनकर स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी व नर्से बाहर आ गई, यहां तक कि पीछा किया तो वह जंगल की ओर भाग निकला.  खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जिन्होने जांच शुरु की तो पता चला कि नर्स जबलपुर जिले के ग्राम पाटन की रहने वाली थी. पढ़ाई के दौरान जबलपुर के ही पनागर निवासी युवक एक तरफा प्यार करने लगा था. युवक रिश्तेदारे में उसकी मौसी का लड़का लगता है.

शादी करने के लिए आए दिन फोन करता था आरोपी

वहीं बेरोजगार होने के चलते अक्सर फोन लगाया करता था. वह दीपशिखा को शादी का कहता था. इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा. परेशान होकर नर्स ने उससे दूरी बनाई और बात करना बंद कर दिया. इसी बात से सुशील आक्रोशित हो गया.

जबलपुर के पाटन थाना में नर्स ने शिकायत भी की थी

खबर है कि सुशील आठ्या द्वारा लगातार परेशान किए जाने पर नर्स ने जबलपुर के पाटन थाना में आरोपी की शिकायत की थी. दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया था. माफी मांगने के बाद राजीनामा हो गया था. कुछ दिन तक तो ठीक रहा इसके बाद फिर वह परेशान करने लगा था.

गुस्साए परिजनों ने किया चकाजाम

हत्या की सूचना मिलते ही जबलपुर से नर्स के परिजन शाहगढ़ पहुंचे. घटना से गुस्साए परिजनों ने आज सागर-कानपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया. उन्होंने मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की. चक्काजाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया.

संवाददाता :- आशीष सोनी