अवैध मकान पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
नायब तहसीलदार अमित मिश्रा ने बताया कि जिस जमीन पर मकान बनाया गया था, वह सरकारी रिकॉर्ड में सार्वजनिक रास्ते के रूप में दर्ज है। अवैध निर्माण के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई से पहले अतिक्रमणकारियों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे, साथ ही मुनादी कराकर स्वयं कब्जा हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटा दिया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिना किसी बाधा के कार्रवाई पूरी की। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments