टीकमगढ़ जिले में पति-पत्नी का एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है, चटनी बनाने का विवाद आत्मदाह तक पहुंच गया, जानिए आई पूरा मामला...
छतरपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी द्वारा कीटनाशक पीने का मामला सामने आया है। चटनी बनाने को लेकर हुए विवाद में पहले पति ने जहरीला पदार्थ खाया, जिसके बाद पत्नी ने भी वही कदम उठा लिया। परिजनों की सतर्कता से दोनों की जान बच गई। फिलहाल, दोनों का इलाज छतरपुर जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह घटना टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुरा की है। यहां के निवासी 23 वर्षीय नरेंद्र कुशवाहा और उनकी 20 वर्षीय पत्नी पूनम कुशवाहा के बीच यह विवाद हुआ। पूनम अपनी बहन की शादी में पड़ोसी गांव बेला गई हुई थीं। शादी के दौरान ही पति नरेंद्र ने उन्हें बिना खाना खाए घर चलने को कहा। पूनम ने पहले खाना खाने की बात कही, लेकिन नरेंद्र नहीं माने और उन्हें घर ले आए। घर पहुंचने के बाद नरेंद्र ने पूनम से खाने के लिए चटनी बनाने को कहा। पूनम ने नाराजगी में चटनी बनाने से मना कर दिया, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। गुस्से में आकर नरेंद्र ने खुद चटनी बनाई और खाना खा लिया। इसके बावजूद विवाद बढ़ता रहा। आवेश में आकर नरेंद्र ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। पति की यह हरकत देखकर पूनम ने भी वही जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही दोनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण दोनों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद पति-पत्नी दोनों ने अपने इस कदम पर खेद व्यक्त किया है और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कही है।
फिलहाल पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
- नोफ़िकर न्यूज़ दमोह


0 Comments