जबलपुर में गहराता जल संकट,व्यवस्थाओं पर उठे सवाल


मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के कई वार्डों में आए दिन पानी की समस्याएं बढ़ती जा रही है कई इलाकों में प्रशासन पीने के पानी की खपत पूरी करने में असमर्थ दिखाई दे रहा है जानकारी के अनुसार जबलपुर में कुल 160.38 MLD क्षमता के 15 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) नियोजित हैं इनमें से 13 प्लांट वर्तमान में कार्यात्मक हैं, जिनकी कुल क्षमता 154.38 MLD है शहर में जल संकट की स्थिति मुख्य रूप से बुनियादी ढांचे की कमी और प्रबंधन चुनौतियों से जुड़ी है न कि पानी की उपलब्धता से शहर अपनी जल आपूर्ति के लिए मुख्य रूप से नर्मदा नदी के सतही जल और भूजल स्रोतों पर निर्भर है लेकिन बढ़ती आबादी तेजी से हो रहे शहरीकरण और उपजाऊ जमीनों पर अवैध निर्माण के कारण जल स्रोतों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है भूजल स्तर में गिरावट भी चिंता का विषय बन चुकी है गर्मियों में पानी की समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है...

संवाददाता:- आस्था विश्वकर्मा