स्थानीय रोजगार नहीं देने का आरोप, प्रबंधन पर तानाशाही की शिकायत, खदान में घुसकर काम कराया बंद
गोरबी पुलिस के हस्तक्षेप पर शांत हुआ मामला
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि एनसीएल परियोजना से प्रभावित होने के बावजूद उन्हें रोजगार और अन्य सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, जो उनके साथ अन्याय है। स्थिति को गंभीर होते देख गोरबी पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और खदान क्षेत्र से वापस लौटे। हालांकि विस्थापितों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगे। उल्लेखनीय है कि अजंता राधा कंपनी पूर्व में भी स्थानीय रोजगार और विस्थापन से जुड़े मुद्दों को लेकर विवादों में रही है। ताजा विरोध प्रदर्शन ने एक बार फिर कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि विस्थापितों की मांगों पर प्रशासन और कंपनी प्रबंधन क्या ठोस कदम उठाते हैं।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments