फर्जी स्केनर से भुगतान करके दुकानदार को सैकड़ों रूपयों का लगाया चूना


हिण्डोरिया नगर के एक किराना दुकानदार को दो बाहरी अज्ञात युवकों ने तेल एवं शक्कर आदि किराना सामग्री लेने के बाद स्केनर से फर्जी भुगतान करके सैकड़ो रुपए का चूना लगा दिया और फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने हिंडोरिया थाने में इस आशय की शिकायत करते हुए इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

नगर के वार्ड 06 हिण्डोरिया निवासी हरीराम साहू पिता मोहन लाल ने बताया कि वो भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सामने किराना दुकान खोले हुये है। दिनांक 06 जनवरी 2026 की शाम साढे़ पांच बजे मेरी दुकान पर दो अज्ञात युवक फोर व्हीलर गाड़ी जिसका नं. एमपी 15 सीबी 5375 से आये। दुकान पर मैं एवं मेरा छोटा भाई रिटायर्ड सैनिक कमल साहू बैठा हुआ था। दुकान से युवकों ने चार कुप्पा मीठा तेल, 20 किलो शक्कर आदि 10 हजार दो सौ रुपये मूल्य की सामग्री खरीदी। इसके बाद स्केनर पर युवकों ने फर्जी भुगतान किया। और ये युवक यहाँ से चले गये। हरीराम ने बताया की इसके बाद जब हमने अपने मोबाइल मे बैलेंस चेक किया तो पता चला कि मेरे खाते मे राशी नही आई है। मैंने युवकों एवं गाड़ी को ढूडा़ तो वे दोनों नही मिले। इसके बाद हमने तत्काल बैंक शाखा मे जानकारी ली। अपना खाता चैक कराया। तो बैंक कर्मी ने कहा की कशमकश कल तक का इंतजार करें। हो सकता की कल तक राशी आपके खाते मे आ जाये। कभी कभी राशी खाते मे बाद मे भी आ जाती है, किंतु 24 घंटे के बाद भी उक्त राशी खाते मे नही आई है। साहू ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवकों एवं उनकी गाड़ी घटना सहित कैद हो चुकी है। पुलिस इसी सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मामले की सक्रियता से जांच कर रही है।कुछ दिनों पहले अपराधी कुम्हारी रचित अग्रवाल की दुकान से भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके है प्रश्न है कि आखिर पुलिस प्रशासन कब तक मौन रहेगी या फिर अपराधियों को पकड़ कर कार्यवाही भी करेगी।

संवाददाता :- प्रांजल तिवारी