नोहटा नदी के पास मगरमच्छ के अचानक दिखने से गांव में अफरातफरी? 


दमोह, मध्य प्रदेश, आज सुबह नोहटा के पास बहने वाली व्यारमा नदी के किनारे अचानक एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई देने से स्थानीय लोगों में भारी दहशत और अफरातफरी मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ नदी से बाहर निकलकर गाँव की ओर बढ़ा, जिससे सड़क पर लोग डर के कारण इधर-उधर भागते नजर आए घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी ।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों की मशक्कत के बाद उस घायल मगरमच्छ को पिंजरे में पकड़ा घायल अवस्था में मिलने के कारण अधिकारी इसे जल्द ही चिकित्सा जांच और सुरक्षित जगह भेजने की तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे नदी के किनारे सावधानी बरतें और अगर कहीं फिर से मगरमच्छ देखा जाए तो तुरंत अधिकारियों को सूचना दें।

यह मामला मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक गंभीर घटना है, जो नदियों के पास बसे इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को भी चुनौती देती है। ऐसे मामलों में लोग अक्सर डर जाते हैं और प्रशासन त्वरित रूप से हस्तक्षेप करता।

संवाददाता :- राजकुमारी ठाकुर