नगर निगम अध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्षदो की सर्वदलीय बैठक आयोजित, कई पार्षद बैठक में रहे शामिल


सिंगरौली नगर पालिक निगम के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता में नगर निगम के पार्षदो के साथ सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दो पर विस्तार से चर्चा की गई। 

बैठक में पार्षदो द्वारा निगम परिषद की बैठक निर्धारित समय पर कराने के लिए कहा गया, ताकि नगर विकास से संबंधित कार्यो की परिषद के माध्यम से गति दी जा सके। वही निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुये साफ -सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिया गया। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र में संचालित सीवर लाईन के कार्यो की पर चर्चा करते हुये। सीवर लाईन कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने एवं जहां की सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है, उनकी तत्काल मरम्मत कराने के लिए निर्देश निगम अध्यक्ष द्वारा दिया गया। बैठक में गनियारी शापिंग प्लॉजा की बन्द पड़ी दुकानो के संबंध में चर्चा करते हुये निर्माण कार्य आ रही कठिनाईयो को दूर कर प्रारंभ कराने के लिए निर्देशित किया गया। 

सिविक सेंटर निर्माण कराने पर जोर

 सिविक सेन्टर निर्माण कार्य, जिसमें लगभग 200 दुकाने बननी है एवं इनडोर स्टेडियम बनाने के साथ ही ऑटोडोरियम का भी निर्माण होना है, जल्द निर्माण कराया जाए। जिससे नगर निगम का राजस्व वृद्धि होगी। मोबाईल टॉलेट चलित शौचालय की संख्या आबादी के अनुसार बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में निगाही मोड से दुधिचुआ, म.प्र. एवं उ.प्र. की सीमा तक फोरलेन सड़क निर्माण कराये जाने के लिए चर्चा की गई। नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत अमृत जल योजना में छूटे हुये वार्डो, कॉलोनियों को शामिल करने के लिए निर्देशित किया तथा मोरवा जोन में एक शव वाहन उपलब्ध कराने के साथ ही टैंकरों की उपलब्धता बढ़ाए जाने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक भवन का संचालन एवं रखरखाव निगम द्वारा कराये जाने के निर्देश दिए गए।

संवाददाता :- आशीष सोनी