पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान महिला की हृदय गति रुकने से मौत
ग्वालियर डबरा के नवग्रह पीठ पर आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा की तीन दिवसीय शिवमहापुराण कथा के अंतिम दिन एक दुखद घटना घटित हुई। कथा सुनने आई 65 वर्षीय पुष्पा सोनी की हार्ट अटैक (हृदय गति रुकने) से अचानक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, पुष्पा सोनी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले (ग्राम लखना) की रहने वाली थीं। वह डबरा में अपने रिश्तेदारों के यहाँ आई हुई थीं। शुक्रवार को जब वह नवग्रह पीठ पर चल रही कथा सुन रही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें सहायता पहुँचाने की कोशिश की गई, लेकिन दिल का दौरा पड़ने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।
पंडित प्रदीप मिश्रा की तीन दिवसीय कथा का आज आखिरी दिन था, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। कथा स्थल पर हुई इस आकस्मिक मृत्यु से वहां मौजूद लोगों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
संवाददाता :- अंशुल सोनी

0 Comments