ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाते ही काजू-बादाम पर टूटे समर्थक, लूट का वीडियो वायरल
शहर के एक होटल में शादी का कार्यक्रम था, जहाँ ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए एक खास टेबल लगाई गई थी, जिस पर काजू, बादाम और किशमिश जैसी महंगी चीजें सजाकर रखी गई थीं।
जब तक सिंधिया वहां मौजूद थे, सभी नेता और कार्यकर्ता बहुत तमीज से हाथ जोड़कर खड़े रहे। लेकिन जैसे ही सिंधिया कार्यक्रम से बाहर निकले, वहां नजारा बिल्कुल बदल गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि सिंधिया के पीठ फेरते ही वहां खड़े लोग प्लेटों पर टूट पड़े।
- जिसे जितनी जगह मिली, उसने उतनी मुट्ठियां भरीं।
- कुछ लोग तो अपनी जेबों में काजू-बादाम भरते हुए भी कैमरे में कैद हो गए।
- देखते ही देखते प्लेटें खाली हो गईं।
अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है। लोग चटकारे लेकर कह रहे हैं कि जो नेता जनता के सामने बड़े-बड़े भाषण देते हैं, वे मुफ्त के काजू-बादाम देखकर खुद को रोक नहीं पाए। यह वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर नेताओं का वह 'अनुशासन' सिंधिया के जाते ही कहाँ गायब हो गया।
संवाददाता :- अंशुल सोनी

0 Comments