क्या आप भी हैं मैगी खाने के शौकीन? तो हो जाएं सावधान.! बेटे की लाश देख सन्न रह गया पिता, जांच में जुटी पुलिस...



मध्य प्रदेश के हरदा में मैगी खाने के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मामला हंडिया थाना क्षेत्र का है। दरअसल, खेड़ा ग्राम निवासी 25 वर्षीय अरविंद झिझोरे मैगी खाकर सो गया था। लेकिन उसके बाद वह नहीं उठा। मृतक के पिता सुरेश झिझोरे ने बताया कि अरविंद उनके दो बेटों में छोटा था।

पिता के मुताबिक, अरविंद ने मैगी बनाई थी, जिसे खाने के बाद वह सो गया था। सुरेश झिझोरे उस समय खेत पर गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे और अरविंद को उठाने की कोशिश की, तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने मृत कायम कर जांच शुरू कर दी।