बाबूजी जरा धीरे चलो, ये हमारा इलाका है..! बीच सड़क पे आराम फरमाता दिखा बाघ...



मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या से अब बाघ बगैर सफारी के ही लोगों को दिखाई दे रहे हैं। बाघ आए दिन कभी सडक़ किनारे तो कभी बीच सडक़ पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक रोमांचक नजारा शुक्रवार सुबह पन्ना-हिनौता सडक़ मार्ग पर देखने को मिला है। जहां एक बाघ बीच सडक़ पर आराम से बैठा दिखाई दिया। बाघ को देखकर राहगीर और वाहन चालक कुछ देर के लिए रुक गए और इस शानदार दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। इसी दौरान अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पीटीआर और दक्षिण वन मंडल के अधिकारी अभ्यर्थियों को दौड़ लगवा रहे थे। जिन्हें भी बीच रास्ते में बाघ के दीदार हुए। कुछ देर बाद बाघ शांति से उठकर जंगल की ओर चला गया। हालांकि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पन्ना-हिनौता, पन्ना-अमानगंज और पन्ना-छतरपुर मार्ग पर बिना सफारी के बाघों के दीदार होते रहे हैं।

- नोफ़िकर न्यूज़ दमोह