निबोरा कलां: शमशान घाट बाउंड्री निर्माण में एस्टीमेट से खुला खिलवाड़


तहसील बटियागढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत निबोरा कलां में शमशान घाट की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कार्य सरकारी एस्टीमेट के अनुसार नहीं किया जा रहा

आरोपों के मुताबिक, स्वीकृत एस्टीमेट में बाउंड्री वॉल की नींव 3 से साढ़े 3 फीट निर्धारित है, जबकि मौके पर सरपंच रामकिशन लोधी द्वारा नींव को केवल आधा फीट तक ही किया जा रहा है। इससे दीवार की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं और भविष्य में ढहने की पूरी आशंका जताई जा रही है

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि जहाँ एस्टीमेट के अनुसार कंक्रीट डाली जानी चाहिए, वहाँ कंक्रीट की जगह पत्थर भराव किया जा रहा है। यह निर्माण मानकों का उल्लंघन और सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला है

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें—

तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए।

स्वीकृत एस्टीमेट और वास्तविक कार्य का स्थल पर मिलान हो।

सामग्री की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो

शमशान घाट जैसी संवेदनशील और सार्वजनिक महत्व की जगह पर लापरवाही न केवल पैसे की बर्बादी है, बल्कि ग्रामीणों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ है।

संवाददाता:- राजकुमारी ठाकुर