सिंगरौली-भोपाल एवं सिंगरौली-निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी एलएचबी रैक से चलेगी


रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं को विस्तारित किया जा रहा हैं. इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट एवं गुजरने वाली भोपाल-सिंगरौली-भोपाल एवं सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेनों के रैक को भी अब आईसीएफ से एलएचबी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है.

प्रारंभिक तिथि से प्रभावी

1- गाड़ी संख्या 22165 भोपाल - सिंगरौली एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन भोपाल से दिनांक 31 मार्च 2026 से प्रभावित.
2- गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली - भोपाल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन सिंगरौली से दिनाँक 03 अप्रैल 2026 से प्रभावित.
3- गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली - हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन सिंगरौली से दिनांक 01 अप्रैल 2026 से प्रभावित.
4- गाड़ी संख्या 22168 हजऱत निजामुद्दीन - सिंगरौली एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से दिनाँक 02 अप्रैल 2026 से प्रभावित.

परिवर्तित एलएचबी कोच कंपोजीशन 

इस ट्रेनों में 01 वातानुकूलित प्रथम, 02 वातानुकूलित द्वितीय, 06 वातानुकूलित तृतीय, 07 शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी, 1 एसएलआरडी एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे. 

संवाददाता :- आशीष सोनी