शिवपुरी में वकील हत्याकांड के विरोध में दमोह के अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार, सुरक्षा कानून की मांग
यह विरोध प्रदर्शन मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर किया गया। दमोह जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष कानून लागू करने की मांग उठाई गई।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 14 फरवरी को शिवपुरी में अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश है। उनका कहना है, कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाना जरूरी है।
कार्य बहिष्कार के चलते दूर-दराज से आए पक्षकारों को निराश होकर लौटना पड़ा। जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।
संवाददाता :- राजकुमारी ठाकुर

0 Comments