कान्हीवाड़ा में विशाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शानदार आगाज़


कान्हीवाड़ा क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से BBC बस स्टैंड बैडमिंटन क्लब, कान्हीवाड़ा द्वारा आयोजित विशाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज़ हुआ।

उद्घाटन समारोह में कान्हीवाड़ा सरपंच  लता शिवपुरी गोस्वामी, थाना प्रभारी संतोष पंद्रे, एएसआई प्रेम सिंह परतेती,एएसआई अमरीश शुक्ला, मुक्तादिर पटेल,जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष असलम शेर खान,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सिंह बब्बू पटेल, वाहिद खान,दिलीप रक्सेल, सचेन्द्र वर्मा, संतोष ग्वालवंशी, साजिद पटेल, इसाक खान,करीम पहलवान,अ. समद पप्पू भाई, अरुण मोदी,दिलीप सोनी,अन्नू साहू,रमेश राय,अखिलेश श्रीवास्त्री, सतीष ठाकुर, आशीष साहू,हस्सू भाई,इक़बाल अंसारी,शरद बघेल,तारेंद्र श्यामू ठाकुर,फहीम भाई आयशर,अलीम भाई,बाब भाई, संतोष बंदेवार, विशाल भारद्वाज,गुड्डू रक्सेल,फैजान खान, सुकेश प्रजापति,अमित विश्वकर्मा, सुरेंद्र शरणागत,अब्दुल अहद खान, मोनू अवधिया, मोहसिन खान,राजेन्द्र पंद्रे, तबरेज खान,विक्की ठाकुर,प्यारे भाई,मुकेश यादव,अंशुल ठाकुर,नवनीत साहू,सूरज नामदेव,रहमान अंसारी,फरहान खान,लादेन बाबा,मुदस्सिर पटेल,शाजिब पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने फीता काटकर विधिवत रूप से टूर्नामेंट की शुरुआत की। इसके बाद खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और BBC क्लब के प्रयासों की सराहना की। 

प्रतियोगिता के पहले ही दिन कान्हीवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों में जीत का जबरदस्त जज्बा और ऊर्जा देखने को मिली। मैदान पर खिलाड़ियों की फुर्ती और उनके सटीक शॉट्स ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खेल प्रेमी बंधुओं में भी इस टूर्नामेंट को लेकर भारी उत्साह नजर आया, जहाँ हर अच्छे शॉट पर दर्शकों की तालियों और शोर ने खिलाड़ियों के जोश को दोगुना कर दिया। आयोजन समिति की व्यवस्था और दर्शकों के भरपूर समर्थन ने पहले ही दिन इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया है। पूरे क्षेत्र में इस विशाल प्रतियोगिता की चर्चा है और खेल प्रेमियों का हुजूम लगातार मैदान की ओर बढ़ रहा है।

संवाददाता :- देवेन्द्र ठाकुर