दूल्हा हो तो ऐसा, जिसने अपनी दुल्हन की विदाई आसमान से कराई, दुल्हन भी हुई दीवानी हेलीकॉप्टर से जाएगी उसकी रानी...
पन्ना जिले के अजयगढ से दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने पहुंचा। जिला मुख्यालय पन्ना में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के बाद दुल्हन की विदाई भी हेलीकॉप्टर से हुई। जिले में पहली बार ऐसी शादी की चर्चा जोरो में है। कांग्रेस नेता भरत मिलन पाण्डेय के पुत्र नितिन का विवाह देवेन्द्रनगर तहसील के देवरीगढ़ी गांव की रहने वाली चंपा देवी की बेटी रोहिणी से ०6 फरवरी 2026 को तय हुआ था। वर-वधू पक्ष ने पन्ना शहर के आलीशान होटल में भव्य आयोजन किया। पुत्र की शादी यादगार बनाने और बहू का सम्मानजनक स्वागत करने के लिए भरत मिलन पाण्डेय ने हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया।
बारात हेलीकॉप्टर पर 30 किमी की दूरी मिनटों में...
तय वर पक्ष के कार्यक्रम अजयगढ़ में ही 06 फरवरी को बारात निकली तो दूल्हा नितिन हेलीकॉप्टर से अजयगढ़ के हेलीपैड पर चढ़ा। महज 30 किलोमीटर दूर पन्ना पहुंचते ही हेलीकॉप्टर ने शहर में चक्कर लगाए। आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर को देख लोग हैरान रह गए। बाद में पता चला कि कांग्रेस नेता के बेटे की बारात आ रही है। पन्ना के हेलीपैड पर उतरकर दूल्हा वैवाहिक स्थल पहुंचा। रात में हर्षोल्लास से विवाह संपन्न हुआ।
विदाई से ससुराल तक हेलीकॉप्टर ही साथी:
दूसरे दिन दुल्हन रोहिणी की विदाई भी उसी हेलीकॉप्टर से हुई। दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से अजयगढ़ लौटे। ससुराल में रोहिणी ने हेलीकॉप्टर से ही पहला कदम रखा। रस्में निभाने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को गांव पिष्टा के घर ले गया। हेलीपैड पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी। अपने बेटे को दुल्हन संग हेलीकॉप्टर से उतरते देख ग्रामीणों की खुशियो का ठिकाना न रहा। अजयगढ़ क्षेत्र में इस अनोखी शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। दूल्हा-दुल्हन को हेलीकॉप्टर में देखने उमड़ी भीड़ ने उत्साह दोगुना कर दिया।
- नोफ़िकर न्यूज़ दमोह

0 Comments