शराबी पति को डराने उठाया था कट्टा, अपने ही पति को डरना पत्नी को मंहगा पड़ गया....
जिले के अजयगढ थाना अंतर्गत चंदौरा चौकी के ग्राम लोढ़ापुरवा में शराबी पति को डराना पत्नि को भारी पड़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोढ़ापुरवा में रमाशंकर कुशवाहा उम्र ३२ वर्ष जो शराब पीने का आदी था। प्रतिदिन नशे की हालत में घर आता था। जिससे घरेलू कलह बनना शुरू हो गया परंतु यह कलह ०६ फरवरी को जानलेवा साबित होने वाला था। पति जब रोज की तरह शराब पीकर घर आया तो पत्नि उसे समझाईश देने लगी और घर में रखा देशी कट्टा डराने के लिए उठा लिया जिसको देख उसकी पुत्री दौड़ पडी और वह धोखे से चल गया। जिसकी वजह से बच्ची रश्मि कुशवाहा उम्र ०९ वर्ष के बांये हांथ की उंगली घायल हो गईं व महिला रामसखी कुशवाहा उम्र ३१ वर्ष के गर्दंन में बारूद के छर्रे पडे जिससे वह घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। घायल महिला का इलाज जारी है।
- नोफ़िकर न्यूज़ दमोह

0 Comments