सागर में कांग्रेस ने फूंका मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला पुलिस से हुई छीनाझपटी खदेड़ने के लिए छोड़ी वॉटर कैनन आदिवासियों के अपमान का आरोप...
रविवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने के लिए मकरोनिया चौराहे पर जमा हुए थे। यहां उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया पुतला जलाने से रोकने के लिए पुलिस आगे आई जिसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीनाझपटी शुरू हो गई हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने वाटर कैनन (पानी की बौछार) का उपयोग किया और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया
ग्रामीण अध्यक्ष बोले- यह सभी आदिवासी वर्ग का अपमान है
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र मोहसा ने मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि ये उमंग सिंगर का अपमान नहीं बल्कि सभी आदिवासी वर्ग का अपमान है भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का औकात में रहने वाले बयान से भाजपा की आदिवासियों के प्रति घृणित सोच को उजागर करता है...?
संवाददाता :- रवि लोधी

0 Comments