दमोह का गौरव: डॉ. निशांत विश्वकर्मा बने ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न


दमोह जिले के लिए गर्व की बात है कि दमोह के प्रतिभाशाली कलाकार डॉ. निशांत विश्वकर्मा को देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न’ तथा इंटरनेशनल भरतनाट्यम गुरु अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से पूरे दमोह जिले में हर्ष का माहौल है।

28 वर्षों से भरतनाट्यम की साधना में समर्पित डॉ. विश्वकर्मा ने देश-विदेश में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है। उनके कला योगदान और समाजसेवा को देखते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।



डॉ. विश्वकर्मा केवल कला के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि समाजसेवा में भी अग्रणी हैं। वे 94 बार रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश कर चुके हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने इसे अपने गुरुजनों, परिवार और दमोह की जनता को समर्पित किया।

डॉ. निशांत की इस उपलब्धि पर शहर के सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे दमोह का गौरव बताया है।

संवाददाता: रविता विश्वकर्मा