बिना अभिवहन पास खनिज ले जाते ट्रैक्टर पकड़ाया


सिंगरौली जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

इसी क्रम में कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग ने बिना अभिवहन पास गिट्टी का परिवहन करते पाए गए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा ने जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 66 जेडडी 9930 को रोका, जिसमें गिट्टी का परिवहन बिना वैध अभिवहन पास के किया जा रहा था। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन को तत्काल जब्त करते हुए पुलिस थाना बरगवां में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संवाददाता :- आशीष सोनी