कटनी जिले की थाना रीठी पुलिस द्वारा शातिर मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार कर 10 चोरी की मोटरसाईकिलें की गई बरामद

पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा कटनी द्वारा अपराधों पर नियंत्रण करने एवं वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, उक्त निर्देशन के परिपालन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में दिनांक 22.03.26 को वाहन चोर मनीष लोधी निवासी रैपुरा जिला पन्ना को गिरफ्तार किया गया।

थाना रीठी के अप०क0 63/26 धारा 303 (2) बीएनएस के मामले में पूर्व में आरोपी गणेश साहू तथा पुष्पराज सिंह निवासी रैपुरा जिला पन्ना को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य फरार आरोपी मनीष लोधी पिता नरेश लोधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम रैपुरा जिला पन्ना की तलाश की जा रही थी जिसे दिनांक 22.03.26 को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया, आरोपी से थाना क्षेत्र की एवं जिला कटनी में हुई अन्य वाहन चोरियों के संबंध में पूछताछ की गई जिसमें आरोपी द्वारा थाना रीठी, बिलहरी, बाकल एवं कटनी शहर के विभिन्न स्थानों से मोटरसाईकिल वाहनो की चोरी की घटना स्वीकार की गई तथा आरोपी से कुल 10 नग मोटर साईकिल बरामद की गई।

बरामद की गई 10 नग मोटरसाईकिल में से 01 मोटरसाईकिल बजाज प्लेटिना थाना रीठी के अप०क० 89/26 का मशरूका, 01 मोटरसाईकिल पैशन प्रो थाना बाकल के अप०क० 121/26 का मशरूका, 02 मोटरसाईकिल क्रमशः हीरो कंपनी की एच एफ डीलक्स एवं होंडा लिवो थाना कोतवाली के अप०क0 284/26 एवं 286/26 का मशरूका, 01 मोटरसाईकिल टीव्हीएस रैडॉन चौकी बिलहरी के अप०क० 11/26 का मशरूका होना पाया गया है शेष जप्तशुदा वाहनो के संबंध में विवेचना जारी है। 

आरोपी मनीष लोधी काफी शातिर किस्म का वाहन चोर है जिसके विरूद्ध पूर्व से थाना रीठी में वाहन चोरी के 03 प्रकरण, थाना रंगनाथनगर में 01 प्रकरण, थाना माधवनगर में 02 प्रकरण, थाना कोतवाली तथा कुठला में 01-01 प्रकरण कटनी जिले में कुल 08 प्रकरण वाहन चोरी के पंजीबद्ध होना पाये गये हैं। आरोपी से वाहन चोरियों के संबंध में जानकारियां एकत्र कर आगे विवेचना की जा रही है। मामले में समीम खान पिता अजीम खान निवासी रैपुरा द्वारा चोरी का वाहन कय करने पर मामले में 317 (2) बीएनएस का ईजाफा कर प्रकरण में आरोपी बनाया गया है प्रकरण विवेचना में है आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।