50 सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास को मिली मंजूरी, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने जताई खुशी
जिला टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत स्यावनी खास के अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र के बच्चों को अब पढ़ाई के लिए बेहतर आवास और सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के प्रयासों से शासन ने यहाँ ₹499.78 लाख (लगभग 5 करोड़ रुपये) की लागत से 50 सीटर प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
क्यों अहम है यह प्रोजेक्ट?
आधुनिक सुविधाएं:- 5 करोड़ का बजट संकेत देता है कि यह छात्रावास आधुनिक संसाधनों से लैस होगा।
शिक्षा को बढ़ावा:- अनुसूचित जाति के गरीब और प्रतिभाशाली बच्चों को घर के पास ही रहने और पढ़ने का बेहतर माहौल मिलेगा।
उज्ज्वल भविष्य:- विधायक खटीक ने कहा कि यह कदम क्षेत्र के शैक्षणिक पिछड़ेपन को दूर करने और बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
विधायक बोले:- क्षेत्र के लिए गर्व का विषय
इनका कहना है :-
"गरीब और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवास उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इस छात्रावास से अनुसूचित जाति के प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ने की नई राह मिलेगी।"
— हरिशंकर खटीक, विधायक जतारा
संवाददाता :- मुहम्मद ख्वाजा

0 Comments