पलेरा: वार्ड नंबर-6 में महीनों से नहीं हुई नालियों की सफाई, गंदगी के बीच रहने को मजबूर वार्डवासी

नगर परिषद पलेरा के वार्ड नंबर 6 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि पिछले कई महीनों से वार्ड की नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिससे नालियां गंदगी और कीचड़ से लबालब भरी हुई हैं। सड़ती गंदगी से उठती दुर्गंध और पनपते मच्छरों के कारण वार्डवासियों का जीना मुहाल हो गया है।वार्डवासी बोले- बीमारियों का सता रहा डर वार्ड निवासी नरेश बाल्मीक ने बताया कि महीनों से सफाई कर्मी इस ओर झांकने तक नहीं आए हैं। नालियों में गंदगी जमा होने से अब वहां खतरनाक कीटाणु पनप रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सफाई नहीं कराई गई, तो वार्ड में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ने की आशंका है।

जिम्मेदार मौन, शिकायतों का असर नहीं ।हैरानी की बात यह है कि वार्डवासियों द्वारा बार-बार ध्यानाकर्षण कराए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सफाई व्यवस्था ठप होने से प्रशासन के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।

इनका कहना है,जनता को उनके हक और अधिकार दिलाना हमारी प्राथमिकता है। जिसका कोई नहीं उसकी मदद करने के लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं। आगे भी जनता की हक अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। हमें जैसे ही यहां का पता चला हम दुरंत मौके पर पहुंचे देखा कि वहां कई महीनों से नाली की साफ सफाई नहीं हुई है।तब मैने नगर परिषद सीएमओ शिवि उपाध्याय से दूरभाष पर बात कर जल्द से जल्द सफाई करवाई करवाने बात की है। 

रामकुमार यादव सपा नेता पलेरा

संवाददाता :- मुहम्मद ख्वाजा