सत्तारूढ़ पार्टी की मंत्री के समक्ष नतमस्तक हुए मंदिर के नियम


कथावाचक अपनी कथाओं में कहते हैं कि भगवान के दर पर सभी समान है इस कथन को तांक पर रख कर नवरात्रि में माँ के दरबार में VIP रीति रिवाज खुलकर सामने आ रहा है, जहाँ आम श्रद्धालुओं के लिए बोर्ड पर साफ़-साफ़ लिखा रहता है की मंदिर परिसर में फोटो खींचना वर्जित है या फिर गर्भ गृह में प्रवेश वर्जित है का बाकायदा मंदिर कमेटी के द्वारा लेटर भी जारी किया गया था लेकिन वही सत्ता पक्ष की मंत्री राधा सिंह के लिए दोनों नियम लागू नहीं होते है क्योकि वो सत्ता पक्ष की मंत्री जो ठहरी , वही मंदिर में श्रद्धालु एक लम्बी कतार में लगाकर भगवान के समक्ष लगी बैरिकेड्स पर रोक दिए जाते हैं और मंत्री जी को vip दर्शन कराये जाते है।


इनके लिए तभी कहा जाता है की पैसा खुदा नहीं होता है लेकिन वायरल हो रही तस्वीरें साफ़ बता रहीं हैं की ख़ुदा से कम भी नहीं होता है।

संवाददाता :- आशीष सोनी