लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा, बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से


संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने लोकसभा सांसदों को 9 से 11 मार्च तक सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

कांग्रेस ने अपने सांसदों से कहा है कि वे इन दिनों सदन में मौजूद रहें क्योंकि लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं भाजपा ने भी अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया है विपक्ष के 118 सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं हालांकि तृणमूल कांग्रेस के 29 सांसदों ने इस नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए सूत्रों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के सांसद अपनी पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने के पक्ष में हैं और लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ वोट कर सकते हैं।

संवाददाता:- मदन सींग लोधी