मुख्यमंत्री मोहन यादव के हटा दौरे को लेकर कलेक्टर-एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थलों का जायजा
इसी क्रम में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने हटा विधायक उमा देवी खटीक के साथ कार्यक्रम के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद जनपद पंचायत सभाकक्ष हटा में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई बैठक में विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि यह हटा विधानसभा क्षेत्र के लिए खुशी की बात है कि 11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे साथ ही संभावना है कि हटा से ही ‘लाड़ली बहना’ योजना से जुड़ा कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संभावित स्थलों का निरीक्षण किया गया है। करीब 4 से 5 स्थानों का जायजा लिया गया है और उच्च स्तर पर चर्चा के बाद अंतिम स्थल तय किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की प्लानिंग के अनुसार आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संभावित वेन्यू और हेलीपैड स्थलों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएगी। यदि कार्यक्रम महिला सम्मेलन के रूप में आयोजित होता है, तो महिला पुलिस बल और महिला अधिकारियों की संख्या भी अधिक रखी जाएगी बैठक से पहले विधायक उमा देवी खटीक, कलेक्टर कोचर और पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने हटा नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड के लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
संवाददाता:- मदन सींग लोधी

0 Comments