केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की ग्रह विधानसभा में स्वास्थ्य व्यवस्था फैल, कांग्रेस नेता ने कह दी बड़ी बात..
जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है हाल ही में सामने आए एक मामले में परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया जानकारी अनुसार नरेश बामने अपनी पत्नी दीपा, बहू राखी और बेटी मीना की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार रात उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे इयूटी पर मौजूद डॉक्टर ने तीनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया।
बताया जा रहा है कि दूषित खाद्य पदार्थ खाने से हुए संक्रमण की आशंका पर मरीजों को ड्रिप लगाई गई। इलाज के दौरान तीनों मरीजों को ठंड लगने लगी, जिस पर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ से कंवल उपलब्ध कराने की मांग की और स्टाफ ने कंबल देने से मना कर दिया, जिससे नाराज परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को भर्ती करने से पहले बेड और अन्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से तैयार होनी चाहिए, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीजों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं
नाराज परिजन देर रात ही मरीजों को घर ले गए लेकिन शनिवार सुबह हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल लाना पड़ा बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने पर एक मरीज को इमरजेंसी वार्ड के बाहर लगी बेंच पर लेटा हुआ देखा गया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई मामला बिगड़ता देख अस्पताल स्टाफ ने तुरंत मरीज को बेंच से उठाकर वार्ड में शिफ्ट कराया।
कांग्रेस नेता ने जताई नाराजगी
इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल ने अस्पताल को व्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि बुदनी सिविल अस्पताल धीरे-धीर मरीजों के लिए मौत का अड्डा बनता जा रहा है और व्यवस्थाओं के नाम पर केवल बहाने बनाए जा रहे हैं। विक्रम मस्ताल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ अस्पताल परिसर में सत्याग्रह किया जाएगा।
गौरतलब है कि करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित बुदनी सिविल अस्पताल में पहले भी कई लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। पिछले सप्ताह से खराब डोप फ्रीजर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव रखने के कारण शव सड़ गया था और उसकी दुर्गध पूरे अस्पताल परिसर में फैल गई थी लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद नगरवासियों का कहना है कि अस्पताल में इलाज के नाम पर लोगों को आए दिन परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।


0 Comments