सुनार नदी में डूबे युवक का अब तक नहीं लगा सुराग, 24 घंटे से जारी एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन 

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बहने वाली सुनार नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की तलाश के लिए बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है। जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में डूब गया। साथ मौजूद युवकों ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश अभियान शुरू कर दिया। के गोताखोर नाव और सुरक्षा उपकरणों की मदद से लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर युवक डूबा है वहां नदी की गहराई अधिक होने के कारण तलाश में कठिनाई आ रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश लगातार जारी है और जैसे ही कोई सुराग मिलेगा, परिजनों को तुरंत सूचना दी जाएगी।

संवाददाता:– रविता विश्वकर्मा