मोटरसाइकिल टकराने के विवाद में युवक पर हमला, हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार खुटार निवासी धर्मेन्द्र कुमार शाह उम्र 24 वर्ष ने चौकी खुटार में शिकायत दर्ज कराई थी कि मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर आरोपी रुद्र सिंह गहरवार उम्र 22 वर्ष और अंकित कुमार शाह उम्र 31 वर्ष दोनों निवासी खुटार, ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान धर्मेंद्र के साथ विकेश व रविन्द्र शाह भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 259/26 धारा 296 (बी), 126(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शीतला यादव, एएसआई मनीष सेन, एएसआई जे.पी. वर्मा, प्रधान आरक्षक गणेश मीणा, सचिदानंद तिवारी, राय सिंह, उमेश विश्वकर्मा आरक्षक गौरव यादव, अभिषेक सिंह व राजेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments