किशोरी के साथ दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस चौकी क्षेत्र के निवासी एक किशोरी के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफल रही है। यह कार्रवाई उप निरीक्षक संदीप नामदेव चौकी प्रभारी सासन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई है।

शासन चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मार्च को फरियादिया थाना बैढ़न उपस्थित होकर आरोपी सुनील पाल पिता स्व. विष्णु पाल उम्र 22 वर्ष निवासी नौगई के द्वारा शादी का झांसा देकर गलत काम (बलात्कार) करने की रिपोर्ट की, जिस पर थाना बैढ़न में धारा 64(1),64(2)(एम),64(2)(एफ), 332 (बी) बीएनएस, 3,4,51,5 एन/6 पास्को एक्ट का कायम कर, तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश कर, आरोपी उपरोक्त को 24 मार्च को सासन से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जो न्यायिक अभिरक्षा में है। उक्त कार्रवाई में उपनिरी संदीप नामदेव, म.उनि चादनी सिंह, प्रआर सुमत, संतोष, लल्लू सिंह कर्पे, आर राहुल सिंह, जीतेन्द्र, प्रवीण तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

संवाददाता:–आशीष सोनी