मध्यप्रदेश में गहराया एल.पी.जी गैस संकट,राजधानी में सप्लाई प्रभावित
मध्यप्रदेश में इन दिनों एलपीजी गैस का संकट लगातार गहराता नजर आ रहा है राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में भी गैस की कमी का असर साफ दिखाई दे रहा है जानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर के करीब 16 हॉस्टल मेस,जेडीए कैंटीन और सेंट्रलाइज्ड किचन में गैस सप्लाई प्रभावित हुई है इसके चलते किचन का उत्पादन लगभग आधा हो गया हैं जिससे भोजन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
हालात ऐसे बन गए हैं कि कई स्थानों पर होटल और मेस संचालकों को इंडक्शन और डीजल भट्ठियों का सहारा लेना पड़ रहा है हालांकि इन विकल्पों के जरिए बड़े स्तर पर खाना बनाना आसान नहीं है इस संकट का असर केवल संस्थानों तक सीमित नहीं है घरेलू उपभोक्ता भी इससे अछूते नहीं हैं भोपाल,इंदौर और अन्य शहरों में लोग गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए 7 से 8 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी है ताकि भीड़ और अव्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके अब बड़ा सवाल यह है कि बढ़ती मांग और घटती आपूर्ति के बीच सरकार इस संकट से निपटने के लिए क्या कदम उठाएगी और आम लोगों को कब तक राहत मिल पाएगी।
संवाददाता :- आस्था विश्वकर्मा

0 Comments