भोपाल के प्रमुख मेडिकल संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एम्स भोपाल और पीपुल्स यूनिवर्सिटी भोपाल को सोमवार तड़के ई-मेल के जरिए बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ई-मेल में दावा किया गया था कि परिसर में सायनाइड युक्त बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे विस्फोट करेंगे। सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस, बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और दोनों परिसरों की सघन तलाशी ली। सुरक्षा के मद्देनजर छात्रों और स्टाफ को अस्थायी रूप से बाहर निकाला गया। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस और साइबर सेल ई-मेल आईडी व आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी तरह की धमकी मिल चुकी है।
संवाददाता:- घनश्याम ठाकुर

0 Comments