शादी के कुछ दिन बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, पलेरा पुलिस मामले की जांच में जुटी...
पीड़ित पुरुषोत्तम जायसवाल (26 वर्ष) निवासी वार्ड 1 ने बताया कि उसकी शादी सासाराम निवासी संध्या कुमारी (21 वर्ष) से हुई थी। 14 तारीख की रात करीब 1 बजे दुल्हन ने बाथरूम जाने की बात कही, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि वह घर से भाग चुकी है।
बताया जा रहा है कि दुल्हन अपने साथ मंगलसूत्र, चांदी की पायल, नाक-कान के सोने के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान ले गई। इतना ही नहीं, वह घर में रखी मोटरसाइकिल की चाबी भी अपने साथ ले गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस शादी को कराने वाले बिचौलियों ने शादी के बदले करीब 2 लाख रुपए लिए थे। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। पीड़ित ने पलेरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फरार दुल्हन व संबंधित बिचौलियों की तलाश की जा रही है।
संवाददाता :- मुहम्मद ख्वाजा

0 Comments